Search

 
 
 

सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम, दी गई CPR की ट्रेनिंग

सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में आमजन में जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
 

Ranchi : सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में आमजन में जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन व मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम शेखर के सहयोग से किया गया.

 

इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ मरीजों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्हें आपातकालीन स्थिति में सीपीआर देने की सही व वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश कुमार झा ने कहा कि हृदयाघात या अचानक हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर और सही तरीके से दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रशिक्षण मिलना चाहिए.डॉ. राजेश कुमार झा ने इस जनहितकारी पहल के लिए सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बिमलेश सिंह और डॉ अखिलेश कुमार झा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और पहल से इस प्रकार का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को जीवनरक्षक कौशल से प्रशिक्षित करना था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे बिना घबराए सही समय पर सीपीआर देकर किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही