Search

 
 
 

Ranchi News : SBU में ‘एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग’ पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया.
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया.

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित तकनीकों के साथ-साथ नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था.

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल प्लेटफॉर्म्स, नो-कोड मशीन लर्निंग टूल्स, गूगल टीचेबल मशीन, ऑरेंज डाटा माइनिंग और विभिन्न एआई-संचालित शैक्षणिक प्लेटफॉर्म्स की व्यावहारिक जानकारी दी गई.

 

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ. विश्वजीत करन, डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी एवं डॉ. दीप्ति कुमारी ने किया. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी भूमिका और स्मार्ट टीचिंग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने आधुनिक शिक्षा में डिजिटल दक्षता, नैतिक एआई उपयोग और नवाचार आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया.

 

वहीं, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही