Search

Ranchi News : नगर निगम ने वार्ड 11 कुरैशी मोहल्ले में 30 अवैध जल कनेक्शन काटे

Ranchi : नगर निगम ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ वार्ड संख्या-11 के कुरैशी मोहल्ला में अभियान चलाया, जहां 30 अवैध जल कनेक्शन पाए गए. मौके पर ही सभी अवैध कनेक्शन काट दिए गए. निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अलग-अलग कर दिया और सभी उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के भीतर अपने जल कनेक्शन को नियमित कर वैध कनेक्शन लेने का निर्देश दिया गया.
 
शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने एवं राजस्व की हानि रोकने के उद्देश्य से सभी अवैध कनेक्शन काटी गई है. शहर के सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से जलापूर्ति सनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध कनेक्शन के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे. निगम ने लोगों से अपील की है कि वे केवल वैध जल कनेक्शन का ही उपयोग करें. यदि कहीं अवैध जल कनेक्शन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दें. शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही