Search

Ranchi News : पहली ही बारिश में खुली नगर निगम की तैयारियों की पोल, पंडरा में जलजमाव

Ranchi : मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. पंचशील नगर इलाके में जलजमाव की गंभीर समस्या एक बार फिर सामने आ गई. एनएच-75 पर घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 
बारिश के बाद जलजमाव

इसे भी पढ़ें...

सड़क पर जलजमाव होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.

Uploaded Image

जाम नाली की सफाई करती डोजर

बारिश के शुरुआती दौर में ही जलनिकासी व्यवस्था की बदहाल स्थिति सामने आने से नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, हालांकि नगर निगम ने जलजमाव की सूचना मिलते ही डोजर गाड़ी के माध्यम से बंद नाली को साफ कराया. इस मामले में जब वार्ड पार्षद पप्पू से बातचीत करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही