Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : पुंदाग व चान्हो में अलग-अलग घटनाओं में लाखों की चोरी

राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित कोयनार टोली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोर घर का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. विरोध होने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से भाग निकले.
Advertisement
Advertisement


Ranchi : रांची जिले के पुंदाग व चान्हों में अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित कोयनार टोली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोर घर का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. विरोध होने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से भाग निकले.

 

जानकारी के अनुसार घर के मालिक आशिष तिग्गा परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गांव गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया. आरोप है कि बदमाश घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिए और सोने-चांदी के जेवर, नगद रुपये तथा मोबाइल चोरी कर लिया.

 

घटना के दौरान आसपास के लोगों को घर के अंदर टॉर्च और मोबाइल की रोशनी दिखाई दी. वहीं घर के अंदर कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ. जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो दो संदिग्ध युवक घर से भागते दिखाई दिए.

 

स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने भागने के दौरान दो राउंड फायरिंग कर दी और अमन ग्रीन सिटी की ओर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

 

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामानों में सोने-चांदी के जेवर, करीब 90 हजार रुपये नकद और सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल शामिल है. चोरी की कुल कीमत करीब 6.17 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

 

चान्हों में मोबाइल दुकान में चोरी, एफआईआर दर्ज

 

Ranchi : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बिजुपाड़ा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. चोर दुकान का शटर और पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और महंगे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत नगदी लेकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी रितेश प्रसाद विजुपाड़ा चौक में मां इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल दुकान चलाते हैं. दुकान बंद कर घर जाने के बाद शुक्रवार की देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से आवाज आने की सूचना दी.

 

जब दुकान खोलकर देखा गया तो शटर और पीछे की दीवार टूटी हुई थी तथा दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि टेक्नो, इनफिनिक्स, पोको और रियलमी कंपनी के कई मोबाइल चोरी हो गए हैं. इसके अलावा एयरबड्स, हेडफोन, पावर बैंक, चार्जर, एक्सचेंज के पुराने मोबाइल और करीब 26 हजार रुपये नकद भी गायब मिले.

 

दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामानों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक है. वहीं दुकान में लगे CCTV कैमरे का तार भी कटा हुआ मिला. DVR की जांच में दो संदिग्ध युवक दुकान में घुसते दिखाई दिए हैं. दोनों ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था. फुटेज में एक आरोपी के दाहिने हाथ पर “Lucky” लिखा टैटू भी दिखाई दिया है.मामले को लेकर चान्हो थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही