Search

 
 
 

Ranchi News : PLFI के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी व जमीन छोड़ने की दी धमकी, FIR

राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद अब रंगदारी और धमकी तक पहुंच गया है. मामले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद अब रंगदारी और धमकी तक पहुंच गया है. मामले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

 

पीड़ित लाल कृष्णा नाथ शाहदेव उर्फ पप्पू शाहदेव ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए पीएलएफआई के लेटरहेड जैसा संदेश भेजा गया. संदेश में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई.

 

आरोप है कि इसके बाद 9 मई को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताया. फोन करने वाले ने जमीन पर चल रहे काम का विरोध नहीं करने और वहां से हट जाने की धमकी दी.

 

पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है. वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने वाले का किसी उग्रवादी संगठन से वास्तविक संबंध है या फिर संगठन के नाम का इस्तेमाल कर डर फैलाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही