Search

 
 
 

Ranchi News: मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में ट्रैफिक रूट डायर्वट, कई रास्तों में वाहन आवागमन पर रोक

मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के कारण 27 जून को रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस दिन सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.
 

Ranchi: मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के कारण 27 जून को रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस दिन सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक, मेन रोड और राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले कई मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

 

प्रमुख प्रतिबंधित मार्ग

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार होते हुए शहीद चौक की ओर.
शहीद चौक से अपर बाजार एवं महावीर मंदिर चौक की ओर.
सुभाष चौक से अपर बाजार एवं महावीर मंदिर चौक की ओर.
कचहरी चौक से शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक की ओर.
बड़ा तालाब एवं प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर.
चर्च रोड से सरजना चौक की ओर.
एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, गुड़िया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर.

 

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ले लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. आवश्यकता पड़ने पर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान सुचारु यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही