Search

 
 
 

Ranchi News: मिथिलेश हत्याकांड के फरार दो मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi News : रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन सभी को पुलिस पहले ही में जेल भेजा चुकी है.
 
सिंबोलिक फोटो
  • इससे पहले 6 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हुए मिथिलेश कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कांड संख्या 367/2026 के दो मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल उर्फ विक्की और पिंटू पासवान ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल, होटवार भेज दिया गया.

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 18-19 नवंबर की रात रांची के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में मिथिलेश कुमार को उनके घर के पास सिर में गोली मार दी गई थी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची थी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन सभी को पुलिस पहले ही में जेल भेजा चुकी है.


वहीं, हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल उर्फ विक्की और पिंटू पासवान की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच आखिरकार दोनों आरोपियों ने न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

 

पैसे के विवाद में हुई थी मिथिलेश की हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि पैसे वापस नहीं करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी कारण मिथिलेश की हत्या की गई. गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही