Search

Ranchi News : लेवी मांगने के आरोप में टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के ओरमांझी थाना की पुलिस ने टीपीसी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण और रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सोनू उरांव उर्फ सन्नी शामिल है. दोनों पर ओरमांझी के एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है.
 
टीपीसी के दो उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकार दी. अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों के पास से एक देशी कट्टा, एक मैग्जीन, दो मोबाइल फोन, एक राउटर, दो सिम समेत कई सामान बरामद किये गये हैं.

अधिकारियों के मुताबिक व्यवसायी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद टीपीसी उग्रवादियों की पहचान करने व धड़-पकड़ के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम को जानकारी मिली थी कि उग्रवादी इरबा में हैं. टीम ने उग्रवादियों का पीछा किया और गोलचक्कर के पास उन्हें रोक करके तलाशी ली. तलाशी में हथियार मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया है कि वह संगठन के लिए लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम करते हैं. रांची के अलग-अलग इलाकों के अलावा हजारीबाग व रामगढ़ में भी कई व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी मांगते हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही