Search

 
 
 

Ranchi News : बिना डॉक्टर चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, प्रशासन ने किया सील

निरीक्षण के समय केंद्र पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. जांच टीम को वहां दो मरीज मिले, जिनका अल्ट्रासाउंड एम.डी. फैज कर रहे थे. जांच में सामने आया कि वह अनधिकृत रूप से USG कर रहे थे. इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने PC-PNDT एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमके. कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल स्थित मां अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक्स केंद्र को सील कर दिया है. साथ ही बिना अधिकार अल्ट्रासाउंड (USG) करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.यह कार्रवाई डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर गठित जांच टीम ने की. जांच के दौरान सिविल सर्जन सदर प्रभात कुमार और दंडाधिकारी स्मृति कुमारी भी मौजूद थे.

 

Uploaded Image

अल्ट्रसाउंड सेंटर की जांच करती टीम.

 

निरीक्षण के समय केंद्र पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. जांच टीम को वहां दो मरीज मिले, जिनका अल्ट्रासाउंड एम.डी. फैज कर रहे थे. जांच में सामने आया कि वह अनधिकृत रूप से USG कर रहे थे. इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.

 

जांच टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. साथ ही रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए. शुरुआती जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद केंद्र को नियमानुसार सील कर दिया गया. जांच दल में स्मृति कुमारी, डॉ. मो. तबरेज रिजवी, प्रवीण कुमार सिंह, निशांत कुमार और नवीन कुमार शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही