Search

 
 
 

Ranchi News : JPSC कार्यालय घेराव के कारण सड़कों पर घंटों रेंगते रहे वाहन

Ranchi : भाजपा और जेपीएससी अभ्यर्थियों के  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय घेराव का असर बुधवार को देखने को मिला. जिला प्रशासन ने जेपीएससी कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों को जेल चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया. इसकी वजह से मुख्य सड़कों पर चलने वाले छोटे वाहनों को एप्रोच रोड का सहारा लेना पड़ गया.
 

Ranchi : भाजपा और जेपीएससी अभ्यर्थियों के  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय घेराव का असर बुधवार को देखने को मिला. जिला प्रशासन ने जेपीएससी कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों को जेल चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया. इसकी वजह से मुख्य सड़कों पर चलने वाले छोटे वाहनों को एप्रोच रोड का सहारा लेना पड़ गया.

 

हालांकि इन सभी सड़कों पर हल्के जाम जैसी स्थिति बनी रही. जेल रोड, लालपुर मेन रोड, रातू रोड, रेडियम रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही. इसकी वजह से छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और राहगीर फंसे रहे. प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों और आम लोगों को उठानी पड़ी.

Uploaded Image

वाहनों की लगी लंबी कतार


लालपुर की ओर से आने वाले छात्रों को रातू रोड पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि रेडियम रोड से आने वाले वाहनों को लालपुर जाने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा. रातू रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे.


यातायात बाधित होने से शहर के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक समय लगा. पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते लंबे समय तक शहर की प्रमुख सड़कें जाम की गिरफ्त में रहीं.


अल्बर्ट एक्का चौक पर रस्सी बांधकर डायवर्ट कर दिया 

बीजेपी द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चडरी, पुरानी एचपी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को सर्जना चौक की ओर मोड़ दिया गया. इसकी वजह से मेन रोड पूरी तरह जाम हो गई. जाम की वजह से स्कूल के विद्यार्थियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में मुश्किलें को सामना करना पड़ा. हालांकि आधे घंटे बाद बांधी गई रस्सी को खोल दी गई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही