Search

 
 
 

Ranchi News : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, दो गिरफ्तार

Ranchi : बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से बरामद संजय लोहरा की सिरकटी और आंशिक रूप से जली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से बरामद संजय लोहरा की सिरकटी और आंशिक रूप से जली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. 

इसे भी पढ़ें...

 

बीते माह 19 जून को बुण्डू थाना अन्तर्गत ग्राम सुमानडीह के पास महादेवटांड़ के जंगल में एक अधजला सिर कटा अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी उम्र करीब 25-30 वर्ष थी. उसके दाहिने हाथ की कलाई में Sanjoy Raj @ Pal गोद कर लिखा हुआ था. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधकर्मियों द्वारा पहचान / साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे जलाया गया है.

Uploaded Image

गिरफ्तार पत्नी व प्रेमी

 

कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सिर की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया. SIT टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना संकलन एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया गया.

 

अनुसंधान के क्रम में शव की पहचान संजय लोहरा के रूप में हुई. तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त रमन कुमार सेठ और  मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी को गिरफ्तार किया गया. दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर तमाड़ थाना अन्तर्गत सुंदरडीह के समीप रानी वन जंगल से बरामद किया गया.


घटना में प्रयुक्त हथियार चापड़ एवं ऑल्टो कार बरामद किया गया. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों के बीच करीब 02 वर्ष से अवैध प्रेम संबंध था. जिसकी भनक मृतक संजय लोहरा को लग गई थी, जिस कारण सुबोदनी देवी ने प्रेमी और उसके साथियों को सुपारी देकर मारने का पलान बनाया.

 

सुबोधनी देवी ने बताया कि शादी में जाने का बहाना बनाकर संजय को बुण्डू ताऊ बुलाई और दोनों मोटरसाईकिल से सोनाहातु के लिए निकलो. रास्ते में सोनाहातु थाना अन्तर्गत आड़िया सतिया नदी किनारे शौच का बहाना कर मोटरसाईकिल को रोकने बोली, उसके बाद वो नदी किनारे चली गयी.

 

कुछ ही देर बाद इसके प्रेमी एवं अन्य दो साथी वहां पहुंचे और संजय लोहरा को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.  पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को ले जाकर बुण्डू थाना अन्तर्गत ग्राम सुमानडीह के महादेवटांड़ के जंगल में फेक दिया और सिर धड़ से अलग कर जला दिया था.


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही