Search

 
 
 

Ranchi News: पंडरा ओपी में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

राजधानी के पंडरा ओपी में हिरासत में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सिटी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, अगले 24 घंटे तक उसकी स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है.
 

Ranchi: राजधानी के पंडरा ओपी में हिरासत में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सिटी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, अगले 24 घंटे तक उसकी स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है.


जानकारी के अनुसार, पड़ोसी के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे महिला और उसके पति को पूछताछ के लिए पंडरा ओपी लाया था. दोनों से रातभर पूछताछ की गई और बाद में उन्हें हाजत में रखा गया. बुधवार सुबह महिला ने कथित तौर पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की. घटना का पता चलते ही पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.


पीड़िता के परिजनों और करीबियों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में एक लाख रुपये की मांग की थी. उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने महिला को छोड़ने से इनकार कर दिया था, जबकि उसके पति को छोड़ने की बात कही गई थी. इन आरोपों को लेकर परिजनों में नाराजगी है. वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस और परिजनों के दावों के बीच घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही