Search

 
 
 

Ranchi News : चुनाव आयोग कार्यालय घेराव करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

बैरिकेडिंग पार करने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प

तज्ञानेश कुमार का विरोध

बैरिकेड से पार निकल चुके कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन बोर्ड और दीवार पर स्प्रे से पेंट कर वोट चोर लिखा. आयोग के बोर्ड पर जूते से मार कर विरोध जताया जा रहा है. कार्यकर्ता आयोग के बाहर टायर जला रहे है. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.

चुनाव आयोग कार्यालय घेराव

Ranchi News : प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कार्यालय के बाहर पहले से ही मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास जमा होकर उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

Ranchi News : इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इंडियन यूथ कांग्रेस का झंडा लेकर चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ता लगातार “ज्ञानेश कुमार हटाओ” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे हैं.

 

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कार्यालय के बाहर पहले से ही मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास जमा होकर उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

 

इससे पहले कांग्रेस के चुनाव आयोग घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक पहुंच गए थे और गेट खोलने और उसे तोड़ने का प्रयास किया था. इसे देखते हुए इस बार पुलिस ने कार्यालय के बाहर पहले से ही व्यापक बैरिकेडिंग कर रखी है.

 

मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग को टूटने से रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. वहीं, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के आगे डटे हुए हैं और चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के घेराव की बात कहते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही