Search

 
 
 

Ranchi News : मुंह पर कपड़ा बांध अपार्टमेंट में घुसे युवक, फ्लैट का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, FIR

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित अनिकेत वाटिका श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में आधी रात संदिग्ध युवकों के घुसने से हड़कंप मच गया. गमछा से चेहरा ढंके युवकों ने एक फ्लैट के बाहर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. मामले को लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित अनिकेत वाटिका श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में आधी रात संदिग्ध युवकों के घुसने से हड़कंप मच गया. गमछा से चेहरा ढंके युवकों ने एक फ्लैट के बाहर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. मामले को लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 

पीड़ित आलोक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि कुछ अज्ञात युवक गमछा से चेहरा छुपाकर अपार्टमेंट परिसर में घुसे और काफी देर तक गलियारे में संदिग्ध तरीके से घूमते रहे. पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है.

 

आरोप है कि इसके बाद युवक फ्लैट नंबर-304 के बाहर पहुंचे और दरवाजे को जोर-जोर से पीटते हुए तोड़ने का प्रयास करने लगे. उस समय फ्लैट में आलोक कुमार की पत्नी और चार वर्षीय पुत्र मौजूद थे. अचानक तेज आवाज सुनकर दोनों घबरा गए. कई बार पूछने के बावजूद बाहर मौजूद युवकों ने कोई जवाब नहीं दिया.

 

शोर सुनकर जब अपार्टमेंट के अन्य लोग बाहर निकलने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से पहुंचे थे. मामले में लालपुर थाना में FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही