Search

 
 
 

रांचीः न्यूटन ट्यूटोरियल्स ने IIT-MED की तैयारी को लेकर दिये टिप्स

 
Ranchi: लोहरदगा शहर के होटल रेड रोक बक्शी डिपा, गुमला रोड, लोहरदगा और खूंटी शहर के चौधरी मिलन पैलेस पिपल पेड़, तोरपा रोड खूंटी में रविवार को न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का विषय था आगामी आईआईटी (जे.ई.ई.) एवं मेडिकल के परीक्षाओं में कैसे ज्यादा से ज्यादा अंक एवं अच्छा रैंक प्राप्त किये जाये. साथ ही भविष्य में इन परीक्षाओं के लिए बच्चे कैसे योजनापूर्ण ढंग से तैयारी करें ताकि सफलता मिले. इसे पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-daughter-murdered-due-to-greed-for-money-father-and-stepmother-in-custody-due-to-pressure-from-family-and-villagers/">रामगढ़

: पैसे की लालच में बेटी की हत्या, परिजन व ग्रामीणों के दबाव पर सगे पिता व सौतेली मां हिरासत में
मौके पर बोलते हुए मदन मोहन ने कहा कि बच्चों को किन बिन्दुओं पर ध्यान देना चाहिए. रसायन विज्ञान के शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि लगातार प्रयास की जरूरत होती है. भौतिकी के शिक्षक प्रणव कुमार ने भौतिकी की तैयारी से संबंधित जानकारी दी और समारोह के अंत में न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रालि के डाइरेक्टर इमरान अली ने बोर्ड और प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर को स्पष्ट किया. इमरान अली के अनुसार जेईई एवं मेडिकल की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त समय XI कक्षा है. हालांकि अगर योजना Class IX से बनाते हैं तो बहुत ही अच्छा मगर X के बाद तो जरूर से जरूर शुरू कर दें. तैयारी शुरू करने से पहले Class IX एवं X में अपना Basic जरूर सुधार लें ताकि आगे आपको कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़ें-FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-india-needs-a-big-win-over-italy-to-win-the-semi-finals/">FIH

Hockey : भारत को सेमीफाइनल जीत के लिए इटली पर बड़ी जीत की दरकार
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही