Search

 
 
 

रांची : अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में NIA का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय (आईटीएस) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया.
 

Ranchi : होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय (आईटीएस) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया.

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड पुलिस अधिकारियों को आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच और मुकदमे चलाने के बारे में खास तौर पर प्रशिक्षित करना है. इस प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में आईजी प्रशिक्षण और एसपी अजय कुमार सिन्हा और एनआईए रांची के एसपी वैभव सक्सेना मौजूद रहे.

 

इस कार्यशाला में कुल 56 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं. इनमें भारतीय पुलिस सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारी, झारखंड पुलिस सेवा के 13 प्रशिक्षु अधिकारी, राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात 31 पुलिस उपाधीक्षक, 4 पुलिस निरीक्षक, और 5 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं. यह प्रशिक्षण दो सितंबर 2025 तक चलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही