Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कुख्यात अपराधी बबलू राय रातू से गिरफ्तार,कई केस में था वांछित

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कुख्यात अपराधी बबलू राय को कोडरमा पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रातू क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी बबलू राय जयनगर थाना का वांछित है. बबलू कोडरमा जिला के कई थानों में दर्ज 12 से ज्यादा कांडों में आरोपित रह चुका है. पूर्व में कोडरमा पुलिस ने बबलू राय पर सीसीए भी लगाया था. इससे पूर्व बबलू राय को 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-wrote-a-letter-to-the-president/">सीएम

हेमंत ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, कहा- जल रहा मणिपुर, शांति और सद्भावना के लिए उठाएं कदम

जेल से बाहर आने के बाद करने लगा हथियार की तस्करी

कुछ सालों तक जेल में रहने के बाद अपराधी बबलू को जमानत मिल गई थी. तीन जनवरी 2021 में बबलू राय को हथियार की डिलीवरी करने पहुंचने की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने थर्मल पावर प्लांट के फोरलेन चौक से गिरफ्तार किया था. बबलू राय पर कोडरमा के जयनगर, तिलैया, कोडरमा, जयनगर, डोमचांच थाना, चतरा और गोमो रेल थाना में कई मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -खराब">https://lagatar.in/amarnath-pilgrims-stopped-at-ramban-due-to-bad-weather/">खराब

मौसम के कारण अमरनाथ यात्रियों का जत्था रामबन में रोका गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही