Search

 
 
 

Ranchi : नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे NSUI का भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प

नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में आज हरमू में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और जमकर विवाद हुआ. मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए.
 

Ranchi : नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में आज हरमू में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और जमकर विवाद हुआ.

Uploaded Image

NSUI और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े


मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए. सुरक्षा जवानों ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया. प्रशासन की देखरेख में प्रदर्शन को सफल बनाया गया.
Uploaded Image


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि नीट पेपर लीक से देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली के कारण मेहनती विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है और कई छात्र मानसिक दबाव में आ गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की.

 


छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की. छात्रों ने कहा कि युवा अब चुप नहीं बैठेंगे. अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे.

 


वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए एनएसयूआई पर हमला बोला. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को “राहुल गांधी के भाड़े के टट्टू” तक कह दिया. उनका कहना था कि यदि छात्रों को विरोध करना है तो उन्हें शिक्षा विभाग या राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि झारखंड में कांग्रेस समर्थित गठबंधन की सरकार है.

 


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी, जेएसएससी और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि जब कुछ प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें रोकने के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की.

 


घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. इस पूरे विवाद से छात्रों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर एक नई बहस छिड़ती हुई दिख रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही