Search

 
 
 

रांची: NTPC ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

 
Ranchi: एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय रांची में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया. पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. इसमें नो प्लास्टिक यूज पर जोर दिया गया. बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 मई तक मनाया जा रहा है. इस दौरान अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर पहुंचे. उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया. साथ ही उन्हें कपास बैग दिये. इस अवसर पर एचआर प्रमुख विल्सन अब्राहम ने विक्रेताओं के साथ बातचीत की. ग्राहकों के बीच सब्जियों और फलों के वितरण के लिए प्लास्टिक बैग के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कपास की थैलियां वितरित की. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग के गंभीर परिणाम हैं. पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं. हमें इसके लिए सजग रहना होगा. इसे भी पढ़ें-  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस  
इस दौरान एजीएम (एचआर) तन्मय दत्ता, डीजीएम (एचआर) वाई देबाशीष और सीनियर मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अमित कुमार बेहरा मौजूद थे. बता दें कि चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय द्वारा कई कार्यक्रम किये गये. स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही