Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: NTPL मेडिकस का शुभारंभ, करायी जाएगी मेडिकल की तैयारी

Ranchi: मेडिकल/नीट (यूजी) की तैयारी कराने वाली विख्यात कोचिंग संस्थान एनटीपीएल मेडिकस का मंगलवार को शुभारंभ हुआ. हरिओम टावर के पहले तल्ले में स्थित संस्थान का उद्घाटन किया गया. निदेशक ने बताया कि एनटीपीएल मेडिकस में 11वीं और 12वीं के साथ-साथ सिर्फ मेडिकल/नीट यूजी की तैयारी कराई जाएगी. संस्थान न्यूटन ट्यूटोरियल का ही सेपरेट मेडिकल विंग है. यहां फाउंडेशन के साथ-साथ टारगेट बैच पास आउट के छात्र-छात्राओं की मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
निदेशक ने कहा कि संस्थान का अपना स्टडी मैटेरियल, लाइब्रेरी और परमानेंट रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के द्वारा टेस्ट सीरीज की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. यह  संस्थान पिछले 15 सालों से मेडिकल की तैयारी करा रही है. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इमरान अली, प्रणव कुमार निदेशक, पंकज कुमार, मदन मोहन झा, चंदन कुमार, संजय मिश्रा, मनीष कुमार झा, सलमान अली, अश्विनी, अनुराग, मुस्कान और प्रियंका मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही