Search

 
 
 

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन

 
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची फर्स्ट Ranchi : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में एक बार फिर से राजधानी रांची ने अपना परचम लहराया है. पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से नवाजा गया है. बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जाएगा, जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अवार्ड की घोषणा की है.

नगर विकास सचिव ने दी बधाई

झारखंड के नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने नगर विकास विभाग, रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन और स्मार्ट सिटी के विकास में जुड़े विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बधाई दी है. उन्होंने सहयोग के लिए रांची की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया है. सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है. वहीं स्मार्ट सिटी के सीईओ ने अमित कुमार ने अवार्ड के लिए केंद्रीय मंत्रालय के प्रति आभार जताया है.

प्रतिवर्ष होता है कॉन्टेस्ट का आयोजन

स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से देश के 100 चुने हुए शहरों में स्मार्ट सिटी की योजना चल रही है. इन योजनाओं की प्रगति और शहरों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य को आधार बनाकर हर साल भारत सरकार की ओर से इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाता है. इस कांटेस्ट में कई बार रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया है. इसे भी पढ़ें – सीएमपीडीआई">https://lagatar.in/moa-signed-between-cmpdi-and-tata-cancer-care-foundation/">सीएमपीडीआई

और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के बीच हुआ एमओए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही