Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होल्डिंग टैक्स कलेक्शन में रांची नंबर वन

Advertisement
Advertisement
Ranchiहोल्डिंग टैक्स कलेक्शन में इस बार भी रांची नगर निगम राज्य भर के सभी नगर निकायों से आगे रहा. रांची नगर निगम ने प्रथम क्वार्टर में 1 अप्रैल से 30 जून के बीच कुल 72435 करदाताओं से 27,04,73,281 रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूला. इसमें 3,32,67,204 रुपये रांची निगम कार्यालय एव डोरंडा अंचल में स्थित जन सुविधा केंद्र के माध्यम से प्राप्त हुए. डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से 17,53,28,503 रुपये वसूले गये. वर्ष 2022-23 में 55,181 करदाताओं से कुल 21.09 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी.

सर्वाधिक डिजिटल कलेक्शन

बताया गया कि डिजिटल पेमेंट के माध्यम से 15,482 करदाताओं से 6,18,77,547 रुपये की राशि ऑनलाइन वसूली गई, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक डिजिटल कलेक्शन है. इस वित्तीय वर्ष की पूरी होल्डिंग टैक्स की राशि 30 जून 2023 के पूर्व जमा करने पर सभी नागरिकों को नियमानुसार 10 प्रतिशत रिबेट दिया गया. जिसके अंतर्गत कुल 1,88,80,278 रुपए की राशि बांटी गई. इस क्वार्टर के आखिरी दिन 30 जून को कुल 2,65,22,546 रुपए होल्डिंग टैक्स के रुपये प्राप्त हुए. निगम प्रशासक शशि रंजन ने कहा कि वसूल की गई राशि का उपयोग नागरिकों के जीवन को बेहतर करने, शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं रमणीक बनाने में खर्च किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – गावां">https://lagatar.in/gawan-after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-died-by-consuming-poison/">गावां

: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ज़हर खाकर दी जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही