Search

रांची : क्लासिक एक्सपो मेले में खूब बिक रही ओड़िशा की पेंटिंग

Ranchi : कडरू स्थित रेडिसन ब्लू होटल में क्लासिक एक्सपो की ओर से आयोजित मेले में लद्दाख, केरल, गुजरात, बिहार, झारखंड, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और ओड़िशा के हैंडी क्राफ्ट और हैंडलूम के स्टॉल लगाए गये हैं. यहां ओड़िशा की पेंटिंग की खूब बिक्री हो रही है. इनमें खास सांघमित्रा ओड़िशा की ट्राइबल पत्ताचित्र पेंटिंग है. ताड़ के पत्तों में पेंटिंग, पत्तों पर इंग्रेविंग करना, भगवान की कलाकृतियां बनाना. साड़ी और कपड़ों कैनवास पेंटिंग इसकी खासियत है. इन कलाकृतियों की कीमत 200 से 400 रुपये तक है. साथ ही लद्दाख के हैंडलूम के ऊनी कपड़े मोजे, दस्ताने, स्वेटर जो बिल्कुल हाथों से बने होते हैं, की कीमत 1800 से 5 हजार रुपये है. वहीं त्रिपुरा से आए सुमो सरकार बंबू एक्सट्रैक्ट कर कपड़े बनाते हैं, जो त्रिपुरा में फेमस है. बिहार की रहने वाली रेणु देवी और विद्या देवी और उनका पूरा परिवार रेशम की खेती कर उनसे कपड़े, बंडी, साड़ियां बनाते हैं. उनमें तहर -तरह की कलाकारी करते हैं, जिनकी कीमत 18 हजार रुपये तक है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-mahant-of-hanuman-temple-said-i-am-being-harassed/">रांचीः

हनुमान मंदिर के महंत ने कहा, मुझे किया जा रहा परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//