Search

 
 
 

रांचीः वेतन अनुशंसा से पहले अधिकारी चले गए लंबी छुट्टी पर

 
Ranchi: अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक पिछले चार माह से बकाया वेतन को लेकर परेशान हैं. इसे लेकर कई बार अनुशंसा की गई. लेकिन अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने से फाइल एक बार फिर लटकती दिख रही है. अपनी मांग को लेकर वे पिछले कई महीनों से अपनी बात सरकार के समक्ष रखते रहें हैं. वेतन मिलने की आस में झारखंड के 135 विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी उम्मीद लगाए हुए हैं. अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय महासचिव एंथोनी तिग्गा ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है. वेतन की अनुशंसा के लिए पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष बातें रखी थी. वित्त विभाग में फाइल आगे जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा डायरेक्टर के छुट्टी पर चले जाने से बनता काम रूक गया है. इसे भी पढ़ें- जांच">https://lagatar.in/ed-had-sent-papers-to-kolkata-for-investigation-36-land-papers-were-found-to-be-fake-fir/">जांच

के लिए ED ने कोलकाता भेजे थे पेपर्स, 36 जमीन के कागजात पाए गए फर्जी, FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही