Search

 
 
 

रांची : सीसीएल में 29 सितंबर तक चलेगा राजभाषा पखवाड़ा

 
Ranchi : सीसीएल मुख्यालय में मंगलवार को हिंदी भाषी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए लघु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने राजभाषा हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (राजभाषा) संजय कुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन विभाग) संजय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार सीएमडी ड. बी वीरा रेड्डी के कुशल नेतृत्व में राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 14 सितंबर से राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. 29 सितंबर को पखवाड़े का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह होगा, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – जिस">https://lagatar.in/in-the-case-in-which-sit-has-a-clean-chit-bjp-is-spreading-confusion-by-bringing-the-same-paper-again-and-again-supriyo-bhattacharya/">जिस

मामले में एसआईटी की क्लीन चिट, उसी कागज को भाजपा बार-बार लाकर भ्रम फैला रही : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही