Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को, बड़ी संख्या में नये सदस्य पार्टी से जुड़े, बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,   विधायक नवीन जायसवाल, योगेंद्र प्रताप और नरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,  विधायक नवीन जायसवाल, योगेंद्र प्रताप और नरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

Uploaded Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने नये सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल, सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस है. उससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना सकारात्मक संकेत है.

 


श्री मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में विकास कार्य प्रभावित हैं. किसान, युवा वर्ग, सहित महिलाएं परेशान हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील की. बाबूलाल मरांडी राज्य में खनिज संसाधनों की लूट और कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाये.

 


प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है और इसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है.

 


उन्होंने विपक्षी दलों पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वे आम लोगों की समस्याओं को नहीं समझते. साथ ही राज्य सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि बिना पैसे के सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होता. उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही