Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सम्मान-अधिकार को लेकर राज्यभर के आंदोलनकारियों का 29 को विधानसभा मार्च, CM को सौपेंगे मांग पत्र

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान का अधिकार के सवाल को लेकर 29 जुलाई को विधानसभा मार्च किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पाकुड़ से लेकर पलामू तक, गिरिडीह से लेकर गुमला तक राज्य के लगभग सभी जिलों के झारखंड आंदोलनकारी शामिल होंगे. सभी आंदोलनकारी तैयारियां पूरी कर चुके हैं, निर्धारित समय से अपने-अपने वाहनों से पूर्व सभी बिरसा चौक के पास एकत्र होंगे. इसके पश्चात अपनी मांगों के समर्थन से संबंधित पोस्टर - बैनर लेकर विधानसभा की ओर मार्च करेंगे. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-gave-facility-to-register-name-in-voter-list-thrice-a-year/">चुनाव

आयोग ने साल में तीन बार मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की दी सुविधा

झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति दयनीय - पुष्कर महतो

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व केंद्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो ने बताया कि अल्प वर्षा आधारित सुखाड़ के दौरान झारखंडियों और झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति दयनीय है. उनके सामने भुखमरी की स्थिति है. झारखंड आंदोलनकारी राज्य बनने के 22 वर्षों बाद भी सम्मान और अधिकार से वंचित हैं. राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के हित को देखते हुए झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड का गठन करे. जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन व पेंशन दे. झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन पक्का मकान योजना शुरू करें और 8000 हजार रूपये न्यूनतम पेंशन समान रूप से दें. जल्द से जल्द झारखंड आंदोलनकारियों के लंबित हजारों आवेदनों का निष्पादन किया जाए. झारखंड आंदोलनकारी अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर ज्ञापन भी सौंपेंगे. उन्होंने अपने मांग पत्र के माध्यम से झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो , सीपी तिर्की, शक्ति नाथ महतो, सोबरन अंसारी, देवेंद्र मांझी, महेंद्र सिंह, बिशुन महतो,सदानंद झा व अन्य सभी ज्ञात झारखंड आंदोलनकारियों को शहीद का दर्जा देने का सरकार से मांग की. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विधानसभा परिसर में अमर शहीद झारखंड आंदोलनकारियों के नाम पर वृक्षारोपण कर जल, जंगल ,जमीन के दावेदार झारखंड आंदोलनकारियों के आंदोलन को मूर्त रूप दे. साथ ही शहीदों के प्रति कृतज्ञता का संदेश दे. बताया कि मार्च कार्यक्रम करने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-judge-uttam-anand-murder-case-lakhan-and-rahul-convicted-under-section-302-and-201-for-the-first-time-in-5-months-the-cbi-court-gave-the-verdict/">BREAKING

: जज उत्तम आनंद हत्याकांड: लखन और राहुल धारा 302 व 201 के तहत दोषी करार, पहली बार 5 महीने में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही