Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सोमवार को इन पांच स्कूलों में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को लगेगी वैक्सीन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोरोना संक्रमण हर उम्र के लोगों पर बराबर असर कर रहा है. इसे लेकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को सोमवार से वैक्सीन लगायी जाएगी. अनुमानन जिले में इस उम्र के 2.78 लाख से अधिक किशोर हैं जिन्हे वैक्सीन लगनी है. इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. प्रशासन का लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लगाया जाये. प्रशासन स्कूलों में कैंप लगाने पर फोकस कर रहा है. स्कूलों को कलस्टर बनाकर इस आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन दिया जाएगा. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील कि है वे अपने बच्चों को कैंपों में लाकर वैक्सीनेशन करवाएं और कोविड के खिलाफ जंग में प्रशासन की मदद करें. वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-decomposed-body-of-a-woman-was-found-in-a-railway-goods-train-carrying-iron-ore-from-sail-mines-to-bokaro/">किरीबुरु

: सेल की खदान से लौह अयस्क लेकर बोकारो गई रेलवे की मालगाड़ी में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

रांची के इन पांच स्कूलों में लगेगी वैक्सीन

रांची शहर के 5 स्कूलों में 15 से 18 के आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगायी जाएगी. इनमें डीएवी हेहल, मारवाड़ी स्कूल, जिला स्कूल, गौरी दत्त मंडेलिया स्कूल, रातू रोड, गवर्मेंट प्लस 2 हाई स्कूल कांके में कैंप लगाया जाएगा. वहीं मंगलवार, 4 जनवरी को गवर्मेंट गर्ल्स स्कूल, बरियातू, एसएस 2 हाई स्कूल, डोरंडा और गुरुनानक स्कूल में कैंप लगाया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न प्रखंड़ों में भी जरूरत अनुसार कैंप लगाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/health-departments-suggestion-on-corona-impose-night-curfew-till-january-15-close-religious-places-restaurants-parks/">कोरोना

पर स्वास्थ्य विभाग का सुझावः 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाएं, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, पार्क करें बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही