Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: 4 सितंबर को आरोग्य भारती का पर्यावरण कार्यशाला, झारखंड के पर्यावरण पर होगा मंथन

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  आरोग्य भारती आगामी 4 सितंबर को प्रांतीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है. बूटी स्थित सूर्यमुखी दिनेश आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में इसका आयोजन होगा.. कार्यशाला की तैयारी को लेकर बैठक कॉलेज परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रांत संरक्षक प्रवीण प्रभाकर ने किया, जबकि संचालन प्रांत सचिव डॉ. देवेंद्र नाथ तिवारी ने किया. इसे भी पढ़ें–चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-accused-of-rape-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सभी प्रांतों में हो रही कार्यशाला

डॉ तिवारी ने बताया कि विगत 16-17 जुलाई को पंचकूला, हरियाणा में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया था. उसी क्रम में अब सभी प्रांतों में कार्यशाला हो रही है. उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित कार्यशाला को आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय के अलावा कई विख्यात पर्यावरणविद् तथा विशेषज्ञ भी संबोधित करेंगे. कार्यशाला में राज्यभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे और झारखंड के पर्यावरण पर मंथन करेंगे.आज की बैठक में कार्यशाला आयोजन समिति का गठन किया गया और दायित्वों का बंटवारा किया गया. बैठक में डॉ अमिताभ कुमार, भोला विश्वास, विजय कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिल महतो, महानगर अध्यक्ष नरेश कुमार, मनोज चौधरी, चंदन झा, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–निर्देशिका">https://lagatar.in/jharkhand-will-become-tobacco-free-from-the-initiative-of-education-and-health-department-banna/">निर्देशिका

का विमोचन: शिक्षा और स्वास्थ विभाग की पहल से तंबाकू मुक्त बनेगा झारखंड- बन्ना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही