Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

Advertisement
Advertisement

आठ सावन को लेकर आदिवासी पाहन बाबा सेवा समिति ने संभाला मोर्चा

Ranchi: पहली सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर समिति की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. शिव भक्तों को जलाभिषेक में किसी प्रकार का खलल ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने 20 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. 250 सौ की संख्या में तैनात पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए छह जगहों पर बेरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इस दौरान विशेष मेडिकल टीम और एं‍बुलेंस तैनात रहेंगे. जलाभिषेक के लिए प्लास्टिक का 1000 से अधिक लोटा रखा गया है. इस बार सावन में आठ सोमवार होने हैं. इसे लेकर पहले से ही पहाड़ी मंदिर समिति सहित आदिवासी पाहन बाबा सेवा समिति ने भी मोर्चा संभाल लिया है. बता दें कि आदिवासी पाहन पिछले कई पीढ़ियों से भोले बाबा की सेवा में लगे हैं.

भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए गाड़ीखाना चौक, रातू रोड दुर्गा मंदिर,सती मंदिर,नउवा टोली, कमलाकांत रोड सहित अन्य इलाकों में बेरिकेडिंग की गई है. मुख्य दरबार मार्ग में महिला और पुरुष के लिए अलग बेरिकेडिंग की गई है. भक्त मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बनाए गए रास्ते से ऊपर चढ़ेंगे. मुख्य मंदिर में जलाभिषेक के बाद पीछे के रास्ते से मुख्य मार्ग से हो कर नीचे आने के लिए पांच जगहों पर बेरिकेडिंग की गई है.

शिवलिंग पर सीधा जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त

जलाभिषेक करने के लिए भक्त आधी रात को चुटिया स्थित स्वर्ण रेखा नदी तट से जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे. सुबह 3:30 बजे सरकारी पूजा के बाद पट खोले जाएंगे. इस पूजा में भक्त शामिल हो सकेंगे. पट खोले जाने के बाद शिवलिंग पर सीधा जलाभिषेक होगा. भीड़ बढ़ने के बाद अरघा लगा दिया जाएगा.

1000 लोटा के साथ आरओ पानी की है व्यवस्था

भक्तों की सुविधा के लिए 1000 लोटे की व्यवस्था की गई है. नियमित जलापूर्ति के लिए एक और पुराने मोटर को दुरुस्त कर लिया गया है. इसके अलावा पीने के लिए आरओ पानी की व्यवस्था सभी जगहों पर कर दी गई है.

सज धज कर तैयार हैं आस-पास के दुकान

मंदिर परिसर के काफी दूर से ही सैंकड़ों की संख्या में दुकानें सजायी गई हैं. जहां पूजा अर्चना के लिए सभी सामग्री उपलब्ध होंगी. जलाभिषेक के लिए कच्चा दूध, दही, गंगाजल की अलग दुकानें लगी हैं.

कई जगहों पर लगे हैं शि‍विर

शिव भक्तों की सेवा में कई स्वागत शिविर लगाए गए हैं. वहीं रात में स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर आने वाले भक्तों की भीड़ को राहत पहुंचाने के लिए मेन रोड से लेकर अपर बाजार, हरमू रोड, रातू रोड, में सेवा और स्वागत शिविर लगाए गए हैं. वहीं अल्बर्ट एक्का चौक के अलावा चुटिया सहित अन्य जगहों पर भी सेवा शिविर लगाए गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही