Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सीएम के निर्देश पर मंत्री मिथिलेश दिवंगत माकपा नेता सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले

Advertisement
Advertisement

सीएम के निर्देश पर दिया आश्वासन, जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक विकास मुंडा, राजेश कच्छप, कांग्रेस नेता लाल अजय नाथ शाहदेव सोमवार को सीपीएम नेता स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों से मुलाकत की. स्व. मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्व. सुभाष मुंडा के पिता लालू मुंडा, माता एवं परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने मुंडा के परिजनों को ढांढस बंधाया. स्व. मुंडा के माता-पिता और परिजनों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करवाने का अनुरोध किया. इसके अलावे परिजनों ने मंत्री से पूरे परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी. साथ ही दलादली के समीप एक टीओपी स्थापना करने का भी अनुरोध किया. मुंडा के माता-पिता ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-aimim-alleges-false-fir-vis-in-charge-opens-front/">हजारीबाग

: एआईएमआईएम ने झूठी प्राथमिकी का लगाया आरोप, विस प्रभारी ने खोला मोर्चा
मालूम हो विगत दिनों सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने उनके कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्व. मुंडा के परिजनों को कहा कि मुख्यमंत्री इस घटना को लेकर गंभीर हैं, तथा पुलिस महानिदेशक को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द से जो भी आरोपी हैं, उन्हें गिरफ्तार करें. मंत्री ने बताया कि स्व. मुंडा के परिजनों द्वारा सभी मांगों एवं अनुरोध को वे मुख्यमंत्री के संज्ञान में देंगे और बहुत जल्द स्व. मुंडा के परिजनों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस पूरे हत्या प्रकरण से पर्दा उठ जाएगा. हत्यारों को कानून सम्मत सजा तो मिलेगी ही साथ ही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे के साजिकर्ताओं को बेनकाब किया जाएगा. स्व. मुंडा के परिजनों को न्याय मिलेगा. किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित न हो. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/case-of-assault-among-rims-mbbs-students-accused-students-will-have-to-come-with-their-parents-and-answer-to-the-management/">रिम्स

एमबीबीएस छात्रों में मारपीट का मामला : आरोपी छात्रों को माता-पिता के साथ आकर प्रबंधन को देना होगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही