Search

 
 
 

रांची : सांसद के सुझाव पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेजा

 
Ranchi : जिला प्रशासन ने रांची के सांसद संजय सेठ के  सुझाव वाले पत्र पर संज्ञान लिया है. इस पत्र के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय निरीक्षकों और सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेजा है. निर्देश दिया गया है कि सांसद के सुझाव के आलोक में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें. साथ ही इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं. सांसद संजय सेठ ने रांची में स्कूली बच्चों के बाइक से आने पर रोक लगाने का सुझाव दिया था,  स्कूल बच्चों के क्लास छोड़कर बाहर जाने और दुर्घटना का शिकार होने के मामले में उपायुक्त को पत्र लिखा था. सुझाव दिया था कि जो बच्चे स्कूल के समय में बाहर बाइक से बाहल घूमते दिखें, उन्हें पकड़ कर छानबीन की जानी चाहिए और अभिभावकों और स्कूल को इसकी सूचना देनी चाहिए.क्योंकि ये बच्चे अक्सर हादसे का शिकार होते हैं. हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. कई बच्चों की जलाशयों में डूबकर मौत हुई है. बच्चे नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो रहे हैं. सांसद ने इस मामले में उपायुक्त से पहल करने को कहा था.

इस मामले में पहल किया जाना सुखद- संजय सेठ

इस बीच सांसद संजय सेठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में पहल किया जाना सुखद है. आवश्यकता इस बात की है कि विद्यालय प्रबंधन व क्षेत्र से जुड़े शिक्षा विभाग केपदाधिकारी व निरीक्षक गंभीरतापूर्वक इसका पालन सुनिश्चित करें, ताकि नौनिहालों के जीवन की रक्षा हो सके. उनका भविष्य सुरक्षित हो सके और कई परिवार और घर का भविष्य अंधकार में होने से बच सके. इसे भी पढ़ें – पहलवान">https://lagatar.in/wrestler-sagar-dhankhar-murder-case-charges-framed-against-17-people-including-sushil-kumar/">पहलवान

सागर धनखड़ हत्या मामला : सुशील कुमार समेत 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही