Search

 
 
 

रांचीः 13 किलो गांजा और नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

 
Ranchi: नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान 13 किलो गांजा और अन्य नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआई बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम अजीत कुमार साहू है, वह मूल रूप से खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र का रहने वाला है, और वर्तमान में पंडरा में रहता है. रविवार को अपने ऑफिस में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/444.jpg"

alt="" width="1204" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11222.jpg"

alt="" width="1600" height="1204" /> तस्वीरों मेंः कार्रवाई करती पुलिस की टीम

मुनाफे के लिए करता था गांजा का कारोबार

गिरफ्तार हुए अभियुक्त अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वो गांजा का अवैध व्यापार निजी मुनाफे के लिए करता था. अजीत का अपराधिक इतिहास रहा है. साल 1999 में वो अड़की थाना खूंटी से जेल गया था. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/accused-gang-rape-foreign-female-tourist-in-dumka-presented-in-court/">दुमका

में विदेशी महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही