Search

रांची : सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

  • मानसिक विकार में अवसाद दुनिया भर में सबसे बड़ी समस्या
Ranchi :  सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय तनाव प्रबंधन एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया. इसकी शुरुआत एनएमएचपी कार्यक्रम के स्टेट कंसल्टेंट शांतना द्वारा की गयी. उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन, मानसिक स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए कहता है कि यह सलामती की एक स्थिति है, जिसमें किसी व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का एहसास रहता है. वह जीवन के सामान्य तनावों का सामना कर सकता है, लाभकारी और उपयोगी रूप से काम कर सकता है. समाज के प्रति योगदान करने में सक्षम होता है.

मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत

वहीं मनोचिकित्सक डॉ वीना मिस्त्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मनुष्य के सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है. मानसिक विकार में अवसाद दुनिया भर में सबसे बड़ी समस्या है. यह कई सामाजिक समस्याओं जैसे- बेरोजगारी, गरीबी और नशाखोरी को जन्म देती है. मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है. यह सबसे बड़ी दौलत में से एक है. जिसे हर कीमत पर बचाने की जरूरत है.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधक जीरन कंडुलना, डिस्ट्रिक्ट फाइनेंस एवं लॉजिस्टिक कंसलटेंट सरोज कुमार चौधरी, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम असिस्टेंट अभिषेक देव, डॉ नाजिया कैसर, सदर अस्पताल रांची की एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग स्टाफ एवं पारामेडिकल कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-five-arrested-including-tpc-subzonal-commander-many-weapons-including-ak-56-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp