Search

 
 
 

रांची : चान्हो के झिबरी मोड़ के पास सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

 
Chanho (Ranchi) : चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच-39 झिबरी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि चान्हो के मसमानो निवासी अरुण उरांव, अंकित उरांव और ढहरू उरांव तीनों कुडू की ओर से चान्हो की तरफ अपने घर लौट रहे थे. तभी उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे लगे रेलिंग से जा टकराई. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और चान्हो पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चान्हो स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : माधवी">https://lagatar.in/madhavi-mishra-becomes-dc-of-dhanbad-varun-ranjan-transferred/">माधवी

मिश्रा बनीं धनबाद की डीसी, वरुण रंजन का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही