Search

रांची: एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम के प्रचार को निकला रथ

Ranchi : युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की याद में इस बार भी एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम का खास आयोजन किया जा रहा है. हरमू मैदान में हनुमान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना किया गया. रथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को आयोजन की जानकारी देगा. शुक्रवार दिन के दो बजे सांसद डॉ समीर उरांव, अध्यक्ष राकेश भास्कर,संरक्षक प्रमोद सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया. नवीन झा, अजय सिंह, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र नारायण, श्याम झा, इंद्रजीत यादव, डॉ विवेक शर्मा,विकास सिन्हा, ओम प्रकाश,रमेश सिंह, गिरीश कुमार सिंह,शम्भू शरण, रितेश कुमार,बनारस यादव,गोविंदा बाल्मीकि,मुकुल कुमार,दुर्गेश कुमार, मनोज आदि मौके पर मौजूद थे. राकेश भास्कर और प्रमोद सारस्वत ने बताया कि पंडित विजय शंकर मेहता युवाओं को संबोधित कर नयी दिशा दिखायेंगे. आशीर्वचन का प्रसाद बांट सनातनी संस्कृति का मर्म समझायेंगे. कार्यक्रम शाम साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक चलेगा. कार्यक्रम का देश-विदेश में लाइव प्रसारण भी किया जायेगा. राकेश भास्कर ने बताया कि इसका आयोजन विगत 13 वर्षों से किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें -धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई

गठित की गयी कमेटी

एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी गठित की गयी है. जिसमें मुख्य संरक्षक विधायक सरयू राय, संरक्षक पत्रकार हरि नारायण सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन कपूर, धर्मेंद्र तिवारी,प्रमोद सारस्वत, अखिलेश पांडेय, डॉ सूर्यमणि सिंह,संजीव विजयवर्गीय, प्रदीप वर्मा, अरुण कुमार झा, बिमलेश सिंह,अजय सिंह,राज किशोर सिंह, बीरेंद्र नारायण, नकुल सहदेव, श्याम झा, अभिषेक चौबे, गोपाल सोनी, इंद्रजीत यादव,रामचंद्र जयसवाल,दीपक मारू, रंजीत गाड़ोदिया, सूरज भान सिंह, कुणाल आजमानी आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-vishnu-aggarwals-bail-hearing-completed-verdict-reserved/">लैंड

स्कैम : विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//