Search

 
 
 

रांची : कांके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, जुमार नदी में एक के डूबने की सूचना

 
Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के चामगुरु गांव में रविवार शाम लगभग 6 बजे करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान चामगुरु गांव के 50 वर्षीय झिगरा तिर्की के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांके क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही बहुत बढ़ गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/2-14-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> पूर्व में भी यहां के ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को स्थिति से अवगत कराया गया था, मगर संज्ञान नहीं लेने से आज एक ग्रामीण की मौत हो गई. पिछड़े 1 महीने के अंदर करंट लगने से कई लोगों की कांके क्षेत्र में मौत हुई है. जुमार नदी में नहाने के क्रम में एक व्यक्ति की डूबने की सूचना है तो वहीं दूसरी ओर कांके थाना क्षेत्र के जुमार नदी में नहाने के क्रम में रविवार को नगड़ी निवासी जत्रु मुंडा के डूबने की सूचना है. जिसके बाद NDRF को सूचना दी गई. NDRF की टीम ने शव की खोजबीन की, मगर अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया. इसे भी पढ़ें–एसबीयू">https://lagatar.in/bermo-rally-in-ranchi-on-20th-against-cpms-inflation-and-privatization/">एसबीयू

के चयनित छात्र बर्कले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे : SBU कुलपति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही