Search

 
 
 

रांची: मार्केटिंग कांप्लेक्स में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

 
Ranchi: रांची में एक मार्केटिंग कांप्लेक्स में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना हुई है. शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में जिनकी मौत हुई है, वह बुजुर्ग हैं और उनकी मौत दम घुटने से हुई है. जानकार के मुताबिक शहर के कांटाटोली के पास रविवार को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. आग लगने की घटना में कई लोग बेहोश हो गए. आसपास के लोगों ने बेहोश हुए लोगों को किसी तरह निकाला. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया.  उल्लेखनीय है कि करीब छह दिन पहले गिरिडीह जिला में भी एक मॉल में आग लग गई थी. उस घटना में दो लोगों (मां-बेटी) की मौत दम घुटने से हो गई थी. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही