Search

 
 
 

रांची : सिर्फ 48% लाभुक कर रहे राशन का उठाव, बैकलॉग आवंटित खाद्यान्न जल्द लेने का निर्देश

 
Ranchi :  झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर माह आच्छादित परिवारों के लिए प्रति सदस्य 5 किलो की दर से सीलबंद पैकेट में चावल की आपूर्ति की जा रही है. इस योजना के तहत नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 (पांच माह) तक 6,18,662 लोगों के बीच 30,933.100 टन चावल का वितरण किया जाना है. लेकिन अभी तक रांची में सिर्फ 48% लाभुक राशन का उठाव कर रहे हैं. बता दें कि इस योजना के तहत बैकलॉग खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है. ऐसी स्थिति में खाद्यान्न के वितरण में तीव्रता एवं तत्परता से कार्य किया जाना आवश्यक है. (पढ़ें, ">https://lagatar.in/prime-minister-modi-said-emergency-that-period-of-history-which-can-never-be-forgotten/">

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपातकाल इतिहास का वह कालखंड, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता)

लाभुकों को डीलरों से जल्द राशन लेने का निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवार अपने-अपने डीलरों से नवंबर और दिसंबर 2022 का बैकलॉग आवंटित खाद्यान्न जल्द प्राप्त कर ले. जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक के लिए आवंटित खाद्यान्न आपूर्तिकर्ता द्वारा जल्द उपलब्ध करायी जायेगी. जिसे लाभुकों के बीच शीध्र वितरित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-knocks-in-karnataka-kerala-tamil-nadu-chhattisgarh-odisha-west-bengal-jharkhand-bihar-uttar-pradesh/">मॉनसून

ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही