Search

 
 
 

रांची : खेल दिवस पर 29 अगस्त को ओपन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़

 
खेल विभाग करायेगा आर्म रेसलिंग का भी आयोजन, विजेता को मिलेगा नगद पुरस्कार Ranchi : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में 29 अगस्त को खेल प्रतियोगिताएं होंगी. जिसमें ओपन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ (पुरुषों के लिए 6 किलोमीटर, महिलाओं के लिए 4 किलोमीटर) और पुरुषों के लिए ओपन आर्म रेसलिंग का आयोजन किया जायेगा. इसमें विजेता खिलाड़ी को नगद पुरस्कार दिया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को 28 अगस्त तक अपना नि:शुल्क निबंधन खेल निदेशालय के कार्यालय अथवा 7909072789 पर ह्वाट्सएप के माध्यम से कराया जा सकता है.

पुरस्कार राशि

राज्यस्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़
  • प्रथम पुरस्कार : 21,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार : 11,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार : 7,500 रुपये
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 
  • प्रथम पुरस्कार : 5,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार : 3,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार : 2,000 रुपये
इसे भी पढ़ें –  किकबॉक्सिंग">https://lagatar.in/kickboxing-will-be-included-in-mp-sports-festival-sanjay-seth/">किकबॉक्सिंग

को सांसद खेल महोत्सव में किया जाऐगा शामिल : संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही