Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सेक्रेड हार्ट स्कूल की बच्ची का छह घंटे चला ऑपरेशन, स्थिति अब भी गंभीर

Advertisement
Advertisement
हाथ, पैर और जबड़े की हड्डियां बुरी तरीके से टूट गई हैं Ranchi : सेक्रेड हार्ट स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को आत्महत्या के इरादे से स्कूल की छत से छलांग लगा दी थी. जगन्नाथपुर स्थित पारस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. अभी भी छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. शनिवार को छात्रा की सर्जरी डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई. ऊंचाई से गिरने के कारण उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आयी हैं. हाथ, पैर और जबड़े की हड्डियां बुरी तरीके से टूट गई हैं. अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंकुर, डॉ विशाल, मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ अनुज कुमार, एनेस्थीसिया के डॉ संजय और डॉ जयती के नेतृत्व में उसकी सर्जरी करीब छह घंटे तक चली. टूटी हुई हडि्डयों को ठीक किया गया. डॉ अनुज ने बताया कि सर्जरी के बाद छात्रा की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार है, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें –  रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-students-excelling-in-oxford-school-were-honored/">रांचीः

ऑक्सफोर्ड स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही