Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कडरू गोदाम से 41 क्विंटल चावल चोरी मामले में कार्रवाई का आदेश

Advertisement
Advertisement
  • सभी नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करें
  • वाहन मालिकों से 48 घंटे के अंदर चावल के बदले चावल की वसूली करें
Ranchi : कडरू स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम परिसर से 41.214 क्विंटल चावल चोरी मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक जांच दल द्वारा सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर सभी नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करनी है. इसके साथ ही चोरी में शामिल वाहनों के मालिकों से 48 घंटे के अंदर चावल के बदले चावल की वसूली करनी है. वसूली नहीं होने की स्थिति में संबंधित सभी वाहनों को काली सूची में डालते हुए परिचालन बंद करने की कार्रवाई की की बात कही गयी है.

क्या है मामला 

5 सितंबर 2023 को झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम के प्रभारी सहायक नीरज कुमार त्रिपाठी को मोबाइल से सूचना मिली थी कि गोदाम परिसर में खड़े ट्रकों से चावल की चोरी हुई है. इस मामले में जांच की गई. प्रभारी सहायक गोदाम कडरू ने बताया कि 4 सितंबर को नगड़ी से दस गाड़ी चावल कडरू गोदाम-1 में 1466.67515 क्विंटल एवं गोदान 2 में 2023.02000 क्विंटल कुल 3489.69515 क्विंटल चावल लाया दस गाड़ी चावल लाया गया. बारिश व शाम हो जाने के कारण गाड़ियों को गोदाम परिसर में रख दिया गया. सुबह सूचना मिली कि रात में गाड़ियों से चावल के बोरे उतार कर एक पिकअप गाड़ी में लोड कर गोदाम परिसर से बाहर ले जाया गया है. इसकी सूचना गोदाम मैनेजर काे दी गई. दोनों पदाधिकारी ने गोदाम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो पता चला कि रात के 12 बजे से सुबह 3 बजे तक लाइन काट दी गयी थी, जिसके कारण कैमरा बंद था. दोनों पदाधिकारियों ने होमगार्ड के जवानों से भी पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही. चालकों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि रात को कई ट्रकों से चावल उतारा गया एवं पिकअप से बाहर ले जाया गया. गोदाम परिसर में खड़े वाहनों के ड्राईवर, खलासी एवं होमगार्ड के जवानों की मिलीभगत से कडरू- गोदाम 1 से कुल दस ट्रकों में 20.63100 क्विटल एवं कड़रू गोदाम 2 के कुल सात ट्रकों में 20.58300 क्विंटल यानी कुल 41.214 क्विंटल चावल की चोरी हुई है. इस चोरी में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-international-trade-fair-in-morhabadi-goods-from-five-countries-will-be-available-here/">रांचीः

मोरहाबादी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, पांच देशों के सामान यहां मिलेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही