Search

ओरमांझी हत्याकांड : युवती के कटे सिर की खोज में SSP का सर्च अभियान, सुराग देने वाले को पांच लाख का इनाम

  Ranchi : ओरमांझी के जीराबार जंगल से तीन जनवरी को एक युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया था. युवती की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. और ना ही अपराधियों का कोई सुराग मिला है. शुक्रवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पुलिस की टीम के साथ युवती की कटे सिर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया. मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी ने एसआईटी का गठन भी किया है.  जिसमें डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं. एसएसपी ने इस मामले में सुराग देने वाले को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : भैरव">https://lagatar.in/inquiry-on-bhairav-%e2%80%8b%e2%80%8bsingh-on-remand-begins-the-secret-behind-the-attack-may-be-revealed/16268/">भैरव

सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, हमले के पीछे का खुल सकता है राज़

युवती का सिर कटा शव हुआ था बरामद

जिस युवती का शव जीराबार जंगल से बरामद हुआ है, उसकी उम्र 18 से 22 वर्ष के आसपास बतायी गयी है. युवती की लंबाई पांच फ़ीट के करीब, रंग गेहुआ, शरीर  दुबला पतला और दाहिने हाथ और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ है. शारीरिक पहचान के रूप में दाहिने पैर के तलवे पर काले रंग का तिल और दाहिने हाथ में भी काले रंग का तिल पाया गया है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/%e0%a4%93%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9d%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/15253/">CM

काफिले पर हमला मामले में रांची DC और SSP को शोकॉज, जांच के लिए कमेटी गठित

शव की पहचान की कोशिश जारी

युवती का सिर धड़ से गायब है. इस वजह से पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पायी है. रांची पुलिस जिले के सभी थानों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज है या नहीं. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके. ऐसा लगता है कि युवती की हत्या कहीं और कर उसका शव ओरमांझी  लाकर फेंका गया है. हत्यारों का सुराग ढूंढ़ने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली, लेकिन इसमें उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने घटनास्थल का कॉल डंप भी निकाला है. उस दौरान जो भी फोन घटनास्थल पर एक्टिव थे,  उसकी जानकारी इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//