Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जटिलताओं से बचकर रोगी की पीड़ा कम करें विषय पर हड्‌डी रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन

Ranchi : हड्डियों से जुड़ी विभिन्न तरह की जटिल बीमारियों और रोगियों की जटिलता को कम करने की आवश्यकता के मद्देनजर चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही नई-नई विधाओं की जानकारी आपस में साझा करने के लिए रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में सेंट्रल जोन ऑफ इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का विषय था- जटिलताओं से बचने के लिए रोगी की पीड़ा कम करें. सम्मेलन के आयाेजन सचिव डॉ. रोहित लाल ने बताया कि इसमें झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान से सैकड़ों ऑर्थोपेडिक सर्जन शामिल हुए. पूरे दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की पैनल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें रोगियों पर इनवेसिव व नॉन इनवेसिव प्रक्रियाओं का संचालन करते समय आने वाली पेचीदगियों और चुनौतियों पर चर्चा की गई.

सर्जरी से जुड़ी एडवांस टेक्नोलॉजी की दी गई जानकारी

डॉ. रोहित लाल ने कहा कि देश दुनिया में आए दिन सर्जरी से जुड़ी एडवांस टेक्नोलॉजी आ रही है. इस तरह के सम्मेलन से जानकारी एक दूसरे के साथ साझा होती है. उन्होंने बताया कि ऊंगलीएड़ी से जुड़ी बीमारी के उपचार के लिए पहला सत्र था, जिसमें अलग-अलग बिंदुओं पर डॉ. मनीष धवन, डॉ. एसआर सुदर्शन, डॉ. डीपी भूषण, डॉ. जयंत सेन व अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी.

घुटने के उपचार पर इन्होंने दिया प्रेजेंटेशन

वहीं, दूसरे सत्र में घुटने के चोट के उपचार पर डॉ. संजीव गौड़, डॉ. सतेंद्र फुलजले, डॉ. केएस आनंद और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने प्रेजेंटेशन दिया. इस सम्मेलन को सफल रूप देने में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सचिव डॉ. रोहित लाल, वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. गोविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक रंजन व अन्य का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – रेल">https://lagatar.in/kurmi-community-announced-a-big-movement-after-the-rail-stop/">रेल

रोको के बाद कुरमी समाज ने किया बड़े आंदोलन का एलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही