Search

 
 
 

रांची : शिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर रहेगा हाई अलर्ट

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बैठक में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. महाशिवरात्रि के दिन सुबह सरकारी पूजा के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जलाभिषेक बारी-बारी से कराया जाएगा, ताकि भीड़ पर नियंत्रण रहे और हर भक्त को आराम से पूजा का मौका मिल सके.
 

Ranchi : महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है और उससे पहले ही रांची प्रशासन ने पहाड़ी मंदिर पर सुरक्षा को लेकर तैयारी कर ली है. पर्व के दिन किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए गुरुवार को जिला प्रशासन और पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. 

 

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बैठक में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. महाशिवरात्रि के दिन सुबह सरकारी पूजा के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जलाभिषेक बारी-बारी से कराया जाएगा, ताकि भीड़ पर नियंत्रण रहे और हर भक्त को आराम से पूजा का मौका मिल सके.

 

  • - मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा. 
  • - श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, कुर्सी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी. 
  • - खोया-पाया और जरूरी घोषणाओं के लिए साउंड सिस्टम लगाया जाएगा. 
  • - आरती का सीधा प्रसारण टीवी पर दिखाने की भी तैयारी है, जिससे लोग घर बैठे दर्शन कर सकें.
  • - पहाड़ी मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा.

 

प्रशासन की तरफ से मंदिर समिति को बताया गया कि महाशिवरात्रि के दौरान पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन दल की पूरी टीम तैनात रहेगी. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिस और स्वयंसेवकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी.

 

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने इस बार महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. छेड़छाड़, चोरी और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त होगी. बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और बिना रुकावट बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं और दुकानदारों से अपील की है कि महाशिवरात्रि के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें. कपड़े के थैले, बांस की टोकरी और दोना-पत्तल जैसे विकल्प अपनाने को कहा गया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही