Search

 
 
 

रांची पल्ली कैथॉलिक सभा का चुनावः अजय जोसेफ टोप्पो चुने गए सभापति

 
Ranchi: शहर के पुरुलिया रोड संत जोसेफ क्लब के सभागार में रांची पल्ली कैथॉलिक सभा की नयी कार्यकारिणी समिति (2024-2026) का चुनाव संत मरिया महागिरजाघर में हुआ. इसकी अगुवाई पल्ली पुरोहित श्रद्धेय फादर आनन्द बेविड खलखो, अन्य पुरोहितगण, माताएं एवं सामलोग पल्ली के चुनाव पदाधिकारी अनील पन्ना और अलेक्सीयुस लकड़ा ने की. इस चुनाव में 16 टोलों के कैथॉलिक सभा के चुने हुए 147 प्रतिनिधिगण एवं अन्य पल्ली के विश्वासी उपस्थित हुए. सभापति के उम्मीदवारों में अजय जोसेफ टोप्पो एवं प्रदीप कुजूर थे. जिनमें अजय जोसेफ टोप्पो ने कुल 147 में 113 मत हासिल किये. विपक्षी प्रदीप कुजूर केवल 34 मत हासिल कर सके. इस प्रकार अजय जोसेफ टोप्पो रांची पल्ली कैथॉलिक सभा के नये कार्यकारिणी समिति के सभापति चुने गये. बाकी सभी नौ पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये. सभा के अंत में रांची पल्ली काथलिक सभा के नयी कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित सभापति अजय जोसेफ टोप्पो ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किये एवं अपना आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया. रांची पल्ली कैथॉलिक सभा की नयी कार्यकारिणी समिति के सदस्या इस प्रकार है. 1. सभापति - अजय जोसेफ टोप्पो 2. उप सभापति 1 रंजित बाडा 3. उप सभापति 2 हेरमन टोप्पो 4. सचिव सुनिल खलखो 5. सह सचिव 1 जोर्ज लकड़ा 6. सह सचिव 2 निर्मल तिर्की 7. संयुक्त सचिव - प्रकाश रूण्डा 8 संगठन सचिव - सुनील लकड़ा 9 कोषाध्यक्ष - संतोष टोप्पो 10 सह कोषाध्यक्ष -सतीश कच्छप
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही