Search

 
 
 

रांची : सीएम से मिले पंचायत सेवक, जताया आभार

 
Ranchi : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक कर्मी बुधवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके आवास पर मिले. इन्होंने कैबिनेट द्वारा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नामकरण पंचायत सहायक करने, हर महीने 2500 रुपए मानदेय देने और पूर्व की भांति अन्य विभागों की तरह प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनका स्वागत किया. इन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने का काम किया है. इससे राज्य भर में कार्यरत लगभग 18 हज़ार पंचायत स्वयं सेवकों में हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, सचिव युगल किशोर प्रसाद ,कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो , प्रभात भूषण, राजेश्वर बैठा, संजीव प्रजापति, आनंद गुप्ता, विभा रानी, मंटू कुमार, वरुण कुमार, रामजीवन साहू, सतीश उरांव, नमिता देवी, चंपा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में पंचायत स्वयं सेवक मौजूद थे. इस क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अपने पंचायत में विकास योजनाओं को पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ धरातल पर उतारने का काम करें, ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके. हमारा प्रयास गांव को मजबूत बनाना है, क्योंकि गांव से ही राज्य को मजबूती मिलेगी. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-in-jail-raids-on-public-representatives-shameful-annapurna/">पूर्व

सीएम जेल में, जनप्रतिनिधियों पर छापेमारी शर्मसार करने वाली : अन्नपूर्णा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही