Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः पंचायत सेवक संघ का 102वें दिन भी धरना जारी

Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद पहुंची, किया वादा, सरकार आप की जायज मांगों को जल्द करेगी पूरा

Ranchi: राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश की ओर से राजभवन के पास अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 102वें दिन भी जारी रहा. सोमवार को धरनास्थल पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं. 5 सूत्री मांगों का समर्थन किया. उन्होंने वादा किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से आपके प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाएगी. जायज मांगों को सरकार पूरा करेगी. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार कहा कि जब तक इस बार सरकार से लिखित समझौता नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम दुर्गा पूजा के बाद का समय लिए हैं, यदि दुर्गा पूजा के बाद सरकार के द्वारा घोषणा नहीं की जाती है, मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं कराई जाती है, तो फिर मंत्री आलमगीर आलम के आवास के बाहर संघ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के सभी साथी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग सभी पर्व त्यौहार में न्याय की आस में धरना स्थल पर ही रहेंगे. हम सभी दुर्गा मां से प्रार्थना करेंगे कि जल्द से जल्द सरकार हम लोगों के लिए ठोस पहल करें, हमारी मांगों को पूरा करें, ताकि हम सभी सरकार की योजनाओं पर काम करना शुरू करें. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, बलदेव करमाली , अनिल ठाकुर, संतोष, अजय,अशोक, युधिष्ठिर, सुरभि, संजीत, समीर, बबलू,सरिता, रीता, समीम, इमरान, हेमा, राजू, ताराचंद, गीता मोशमी समेत सैकड़ों सेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें- एनटीपीसी">https://lagatar.in/many-news-from-latehar-including-public-hearing-being-held-on-nh-banks-not-in-ntpc-affected-villages/">एनटीपीसी

प्रभावित गांवों में नहीं, एनएच किनारे हो रही जनसुनवाई समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही