Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पंचायत स्वंयसेवकों ने सीएम का जताया आभार

Ranchi : राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने गुरुवार को पंचायत सहायक के पद पर चयन की सारी प्रक्रिया पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है. इससे  पंचायत स्वंयसेवकों में खुशी है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे, पंचायती राज के निदेशक निशा उरांव के प्रति आभार जताया. ज्ञात हो कि 10 माह से पंचायत सहायकों के चयन की प्रक्रिया रुकी हुई थी. सरकार ने उन्हें प्रत्येक महीना 2500 रुपए मानदेय देने की घोषणा की थी, जो रुका हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार पंचायत सहायकों को लाभ देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी. यह भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-demolished-the-old-dump-of-naxalites/">चाईबासा:

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पुराने डम्प को किया ध्वस्त
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही